Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

Bihar Board Class 7th Science Book Solutions विज्ञान Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन – NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए
(क) ……… गैस सुलगती हुई दिया-सलाई के जलने में मदद देती
(ख) ……….. परिवर्तन में नए पदार्थ का निर्माण होता है।
(ग) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ………… है ?
(घ) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ……….. के बनने के कारण दुधिया हो जाता है।

उत्तर:
(क) ऑक्सीजन
(ख) रसायनिक परिवर्तन
(ग) सांडियम बाइकाबॉनेट
(घ) कैल्शियम कार्बोनेट ।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाले परिवर्तन को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
(क) चॉक को चॉक-चूर्ण में बदलना ।
(ख) मोम का पिघलना ।
(ग) भोजन का पाचन ।
(घ) प्रकाश संश्लेषण ।
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पत्तल पत्र (फाइल) बनाना ।
(छ) जल में शक्कर का घुलना।
(ज) कोयले का जलना।
(झ) रवाकरण द्वारा शुद्ध पदार्थ प्राप्त करना।

उत्तर:
(क) भौतिक परिवर्तन
(ख) भौतिक परिवर्तन
(ग) रासायनिक परिवर्तन
(घ) रासायनिक परिवर्तन
(च) भौतिक परिवर्तन
(छ) भौतिक परिवर्तन
(ज) रासायनिक परिवर्तन ।

प्रश्न 3.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य । यदि कथन असत्य हो तो, उसे सही करके लिखिए।
(क) लकड़ी के लट्टे को टुकड़े में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।
(ग) जस्ता लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती
(घ) मैग्नीशियम के फीते को मोमबती की लौह ने पास ले जाने पर यह चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ जलने लगती है।
(च) मैग्नीशियम ऑक्साइड के जलीय विलयन अम्लीय होता है।

उत्तर:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य
(च) असत्य।

प्रश्न 4.
‘क्या होता है जब –
उत्तर:
(क) सिरका में इनो डालते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य पदार्थ प्राप्त होते हैं।
(ख) नीला थोथा के विलयन में ब्लेड डाला। नीला थोला में ब्लंड या आयरन डालने पर आयरन सल्फेट का हग चिन्नयन और कॉपर का भूरा अवक्षेप प्राप्त होता है।
(ग) लोहे कं तावा को नमी युक्त वायु में रावते हैं । लाह को नगी युमा वायु में रखते हैं तो लौह ऑक्साइड बनना है जिसे जंग कहते हैं।
(घ) पाटाशियम परमैगनेट का गर्म करनं हैं तो ऑक्सीजन गंस और अन्य पदार्थ बनते हैं।

प्रश्न 5.
भौतिक परिवर्तन एवं रासायनिक परिवर्तन में अन्तर बतावें । प्रत्येक के लिए एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन में पदार्थों के भौतिक गुण रंग, आकार और अवस्था में परिवर्तन हाता है। नये पदार्थ नहीं बनत, उत्क्रमणीय परिवतन हाते हैं।
जैसे – स्वर बैंड का खीचना ।

रासायनिक परिवर्तन में दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में अभिक्रिया कर नये पदार्थ की रचना करना है। जैसे—हाइड्रोजन गैस ऑक्सीजन गैस के साथ मिलकर जल का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 6.
जंग लगने के लिए आवश्यक कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जलवाष्प होना आवश्यक है।

प्रश्न 7.
जंग लगने से कैसे रोका जाता है ?
उत्तर:
जंग लगने से बचाने के लिए पदार्थ पर पेंट ग्रीज की परत या क्रोमियम अथवा जस्ता का लेप चढ़ाया जाता है।

प्रश्न 8.
कार्बन डाइऑक्साइड गैस कैसे उत्पन्न होता है? किसी तीन विधियों का वर्णन करें तथा इनके गुणों को बताएँ।
उत्तर:
जीव-जन्तु के श्वसन प्रक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न होता है। जब चारकोल को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड बनता है। कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड बनता है। खाने वाले सोडा को नींबू के रस के साथ अभिक्रिया कराई जाती है तो CO2 गैस बनता है।

‘यह हवा से भारी है, पौधों को श्वसन क्रिया में, चूने जल को दुधिया बनाने में तथा चूना पत्थर बनाने में होता है।

प्रश्न 9.
रवाकरण से क्या समझते हैं। कॉपर सल्फेट का रवा कैसे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर:
किसी विलयन से पदार्थ के शुद्ध और बड़ी आकार के रवा प्राप्त करने की विधि को रवाकरण कहते हैं। जैसे—समुद्र के जल का वाष्पण के फलस्वरूप नमक का रवा प्राप्त होता है।

एक बीकर में जल लेते हैं उसमें एक दो बूंद तनु सल्फ्युरिक अम्ल डालते हैं और फिर गर्म करते हैं। जब जल उबलना शुरू हो जाए तो उसमें कॉपर सल्फेट के चूर्ण डालते हैं और चलाते हैं जब तक कॉपर सल्फेट घुले थोड़ा-थोड़ा चूर्ण डालते हैं। घुलना बंद होने पर, फिल्टर पेपर से छान लेते हैं। ठंडा होने के थोड़ी बाद कॉपर सल्फेट के रवा प्राप्त होता है।

प्रश्न 10.
ऑक्सीजन गैस बनाने की विधि का वर्णन करें तथा इसके गुणों का वर्णन करें।
उत्तर:
एक जार, पुदीने के हरे पौधे और जलती हुयी मोमबती लेते हैं। जलती हुई मोमबत्ती और पुदीने के पौधे को एक साथ जार से ढंक देते हैं। थोड़ी देर बाद जार को हटाते हैं तो मोमबत्ती जलती रहती है। अकेले जलती मोमबत्ती के जार से ढंकने पर वह बुझ जाती है। अतः स्पष्ट है कि मोमबती के जलने से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड गैस को पदीने के हरी पत्तियाँ शद्ध करती हैं और ऑक्सीजन गैस प्रदान करती है जो लौ को जलने में रसायन प्रदान करती है। अतः हम पाते हैं कि पौधे ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं। प्रयोगशाला में पोटैशियम परमैंगनेट को गर्म करने पर ऑक्सीजन गैस प्राप्त होता है।

एक शीशी या परखनली लेते हैं उसमें पोटैशियम परमैग्नेट के टुकड़े लेते हैं। एक निकास नली लगाकर कॉर्क से बंद कर देते हैं। निकास नली का संबंध उल्टे भरे हुए शीशी से रहता है जैसा कि चित्र में दिखलाया गया है।

अब पोटैशियम परमैंग्नेट वाले शीशी को गर्म करते हैं। ऑक्सीजन गैस बनती है और निकास नली होते हुए उल्टे शीशी में बुलबुले के रूप में ऊपर जमा होती है।

Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन 1
Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन 2

यह जीव-जन्तुओं की श्वसन क्रिया, ईंधन को जलाने में सहायक होता।

प्रश्न 11.
यूरिया के रवे कैसे प्राप्त किया जाता है, वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यूरिया के लवणों को गर्म करते हैं तबतक गर्म करते हैं जब तक चिपचिपा न हो जाए। अब बालु के छोटे-छोटे कण डालते हैं। थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ देते हैं तो हम पाते हैं कि उजले-उजले दाने बन जाते हैं। अतः यूरिया का रवाकरण प्राप्त हो जाता है।

प्रश्न 12.
समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है ?
उत्तर:
रेगिस्तानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक पड़ती है। हवा शुष्क होती है। शुष्क हवा के साथ लोहे में जंग लगने की प्रक्रिया धीमी होती है। जबकि समुद्र तटीय क्षेत्रों में, हवा में नमी रहती हैं और लोहा नमी युक्त हवा के साथ तेजी से अभिक्रिया करता है और आयरन ऑक्साइड बनाता है। अर्थात् जंग लगता है।

प्रश्न 13.
आप कैसे दिखाएंगे कि दही का जमा एक रासायनिक आभक्रिया
उत्तर:
दही बैक्टीरिया के कारण जमता है जब दूध में बैक्टीरिया जाती है तो वह जम जाता है। दूध अपना गुण खो देता है। दही से पुनः दूध की प्राप्ति नहीं करते हैं। दही को कुछ दिनों तक छोड़ देते हैं तो उससे गैस निकलती है। गैस निकलना रंग में परिवर्तन होना सूचित करता है कि दही का जमना एक रासायनिक अभिक्रिया है।

Bihar Board Class 7 Science पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन Notes
पदार्थों में परिवर्तन होता है। जैसे दूध से दही बनना। दूध का फटना और खट्टा होना । लोहा में जंग लगना । कुछ ऐसे परिवर्तन होते हैं नया पदार्थ बनते हैं। विलयन में रंग परिवर्तन होता है। परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं। भौतिक परिवर्तन और रसायनिक परिवर्तन । भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनत, रंग, गंध और अवस्था में परिवर्तन होता है। ये परिवर्तन उत्क्रमणीय हो सकता है । रसायनिक परिवर्तन में नए पदार्थ बनता है। दो या दो से अधिक आपस में अभिक्रिया के बाद नया पदार्थ अर्थात् परिवर्तन होता है एसे परिवर्तन को रसायनिक अभिक्रिया कहते हैं। परिवर्तन को अभिक्रिया के रूप में व्यक्त करते हैं। जब कॉपर सल्फेट के विलयन को लोहा के साथ प्रतिक्रिया करायी जाती है तो आयरन सल्फेट का विलयन और कॉपर का अवक्षेप प्राप्त होता है। इसे अभिक्रिया के रूप में इस प्रकार लिखते हैं।

Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन 3
CusO4 और Fe को प्रतिकारक या अभिकारक कहते हैं।

FeSO4 और Cu को प्रतिफल अभिकारक और प्रतिफल के बीच → चिह्न द्वारा अलग करते हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड गैस का सूत्र CO2 है। 1630 ई. में जॉन हैल्मॉन्ट ने इस गैस की खोज की। इन्होंने एक बंद बर्तन में चारकोल को जलाया जब चारकोल जलकर राख हो गया और राख का द्रव्यमान मालूम किया तो पाया किं चारकोल के द्रव्यमान से कम है। द्रव्यमान में कभी एक अदृश्य पदार्थ के रूप में जिसका नाम ‘गैस’ दिया।

जोसेफ ब्लैक (1756) में कार्बन डाइऑक्साइड के गुणों का अध्ययन किया। जब चूना पत्थर को गर्म किया तो गैस निकलती हैं इस गैस को फिक्सड-एयर कहा। यह हवा से भारी है। यह गैस ज्वलन अथवा जीवन में मदद नहीं करता। जब चूना जल में CO2 डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित किया जाता है तो चूना जल दुधिया हो जाता है यह गैस जीवों के श्वसन क्रिया और सूक्ष्मजीवों द्वारा किण्वन के द्वारा बनती है।

ऑक्सीजन गैस का सूत्र O2 है। इसकी खोज जोसेफ पिस्टले ने की थी। जलती हुई मोमबती को ढंककर रख दिया, थोड़ी देर बाद बझ गई। जीवों के साथ प्रयोग किया तो जीव की मृत्यु हो गई।

प्रिस्टले ने जार में पुदीने की हरी टहनी रखकर मोमबती को जलाया तो पाया कि मोमबती नहीं बुझती है। इसका निष्कर्ष निकाला कि मोमबती के जलने से जो ऑक्सीजन खत्म हो गई थी, पुदीने ने उसे शुद्ध कर दिया। पुदीने की टहनी कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण किया और ऑक्सीजन पैदा किया । प्रयोगशाला में पोटैशियम परमैंगनेट को गर्म करने पर ऑक्सीजन गैस बनता है। हाइड्रोजन को हवा (ऑक्सीजन) के साथ जलने पर जल बनता है।

जब दो विलयन को आपस में मिलाते हैं तो ठोस के रूप में नये पदार्थ प्राप्त होते हैं। इस ठोस पदार्थ को अवक्षेप कहते हैं और इस क्रिया को अवक्षेपण कहते हैं। जैसे कॉपर सल्फेट को चूना जल के साथ गर्म करते हैं तो कॉपर हाइड्रोक्साइड का उजला अवक्षेप और कैल्सियम सल्फेट का हल्का नीला अवक्षेप प्राप्त होता है।

Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन 4
और प्राप्त अवक्षेप को और गर्म करते हैं तो कॉपर ऑक्साइड का काला अवक्षेप प्राप्त होता है।

Bihar Board Class 7 Science Solutions Chapter 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन 5
राणयनिक परिवर्तन में नये पदार्थ के बनने के साथ कुछ और परिवर्तन होते हैं। जैसे-ऊष्मा, प्रकाश का अवशोषण या निष्कासन होता है। ध्वनि उत्पन्न होता है। रंग और गंध में परिवर्तन होता है। गैस बनती है।

लोहे में जंग लगना, इंधन का जलती, पटाखों का फटना, भोजन सामग्री का सइना, गलना, सब्जी के काटने के बाद रंग परिवर्तन होना, ये रासायनिक परिवर्तन हैं। लोहे में जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर पेंट, ग्रीज की परत चढ़ाकर या कामियम और जस्ता का लेप लगाकर लोहे में जंग लगने से बचाया जा सकता है। स्टेनलेस स्टील लाहे में कार्बन और क्रोमियम, निकल तथा मैग्नीज धातुओं को मिलाकर बनाया जाता है जिसमें जंग नहीं लगता है। इसे मिश्र धातु कहते हैं। जब समुद्र का पानी गड्ढे में एकत्रित होता है और उसका वाप्यण होता है तो छोटे-छोटे रवे प्राप्त होते हैं जिसे रवाकरण कहते हैं।

जल तीन अवस्था में पाया जाता है। टांस, द्रव और गैस ।

Leave a Comment