Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र

Bihar Board Class 7th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्रNCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र

प्रश्नों के उत्तर दें-

प्रश्न 1.
आप पाँच ऐसी खबरों की सूची बनाएँ जो भारत के किसी अन्य राज्यों (बिहार को छोड़कर) की हैं और इसकी जानकारी आपको टी.वी: से प्राप्त हुई है।
उत्तर-
पाँच ऐसी खबरें जो बिहार को छोड़कर किसी अन्य राज्य की हैं और जिनकी जानकारी हमें टी.वी. से प्राप्त हुई, इस प्रकार है

गुजरात का भूकम्प
मुम्बई में हुआ आतंकवादी हमला
कश्मीर का आतंकवाद
मुम्बई में आया भयंकर बाढ़
केरल का सुनामी ।
Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
प्रश्न 2.
ऊपर दिए गए चित्र को देखकर यह बताओ कि मीडिया के तकनीक में क्या बदलाव आए और इनका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
ऊपर दिए गए चित्र को देखकर यह कहा जा सकता है कि मिडिया के तकनीक में बहुत बदलाव हुए हैं। पहले छपाई का काम हाथों से किया जाता था, जिसमें बहुत ज्यादा समय में बहुत कम काम हो पाता था। पर आज तकनीक में हुए परिवर्तन की वजह से अब छपाई का काम करने के लिए मशीन उपलब्ध है जिससे बहुत कम समय में बहुत ज्यादा काम आसानी से होता है। ये मशीनें कई आदमियों का काम अकेले कर देती हैं।

इन मशीनों के जाने से कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। ये मशीन जहाँ समय की बचत करती हैं साथ ही कई लोगों का कार्य अकेले कर देती हैं, जिससे हमें फायदा हैं पर दूसरी ओर इन मशीनों के आ जाने से बेरोजगारी ‘बहुत अधिक बढ़ गई है। बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रश्न 3.
आपके क्षेत्र में केवल टी.वी. का प्रयोग कब शुरू हुआ? इससे क्या फर्क पड़ा?
उत्तर-
हमारे क्षेत्र में केवल टी.वी. का प्रयोग बहुत पहले से शुरू हो चुका है। इसका प्रसारण काफी पहले से हमारे क्षेत्र में हो रहा है।

केवल टी.वी. में बहुत सारे चैनल होते हैं, जिसमें से कुछ चैनल पर सिर्फ समाचार दिखाए जाते हैं। कुछ चैनल पर देश-विदेश के समाचार तो कुछ पर क्षेत्रिय समाचार दिखाए जाते हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रिय भाषाओं के चैनल भी होते हैं। समाचार के अलग-अलग चैनल होने से किसी भी न्यूज की विस्तारपूर्वक जानकारी मिलती है। क्षेत्रिय चैनल से अलग अलग भाषी लोग

अपनी भाषाओं में टी.वी. देख सकते हैं। मनोरंजन का साधन बढ़ा । जिसे जो देखना है कि वे देख सकते हैं। खेल के लिए अलग चैनल है, समाचार के लिए अलग और जंगलों की जानकारी के लिए अलग तथा विभिन्न विषयों के लिए अलग चैनल है।

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र

प्रश्न 4.
पिछले पन्ने पर दिए गए चित्र में आप किन-किन तरह के विरोध करने के तरीके पहचान सकते हैं ? इनका मीडिया के साथ क्या संबंध है?
उत्तर-
पिछले पन्ने पर दिए गए चित्र में विरोध के रूप में धरना, कैंडिल मार्च, भूख हड़ताल, जुलूस आदि को दिखाया गया है।

मीडिया के द्वारा इन खबरों को विशेष रूप से कवर किया जाता है। इन खबरों को फिर जनता और सरकार बीच पहुँचाया जाता है। जिससे सरकार तक ये खबरें पहुँचती हैं कि जनता किन बातों का विरोध कर रही है और सरकार द्वारा इन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है कि जनता इन बातों का विरोध क्यों कर रही है और फिर उसकारण को दूर करने की कोशिश की जाती है और जनता से ऐसा न करने की अपील की जाती है।

प्रश्न 5.
पटना के समीप गाँव में मनरेगा कार्यक्रम के तहत चल रहे काम में मीडिया द्वारा क्या किया गया और इसका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
पटना के समीप के एक गांव में मनरेगा कार्यक्रम के तहत मिट्टी कटाई का काम किया जा रहा था और इस कार्य के लिए मजदूरों की जगह बड़ी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा था। जबकि इस कार्यक्रम में लोगों को रोजगार देने पर अधिक बल दिया जाता है और इसमें मशीनों का इस्तेमाल वर्जित है। इसमें मशीनों की जगह गाँव में रहने वाले लोगों को कम से कम 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। पर यहाँ पर इन नियमों की अवहेलना हो रही थी।

मीडिया कर्मियों द्वारा इस खबर को अखबारों एवं न्यूज चैनलों पर प्रमुखता के साथ प्रसारित किया गया, जिससे इस खबर की. जानकारी आम लोगों के साथ ही उच्च अधिकारियों को हुई और गाँव पहुँच उनलोगों ने तुरंत मशीनों से किए जा रहे काम को बंद करने का आदेश दिया। फिर इस मामले की जाँच कराई गई जिससे यह पता चला कि मजदूरों की जाली उपस्थिति दर्ज करके आवंटित राशि आपस में बाँट ली जाती है। जाँच अधिकारियों द्वारा लोगों के खिलाफ कार्यवाई की गई और मजदूरों को उनका हक दिलवाया गया।

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
प्रश्न 6.
क्या कभी मीडिया द्वारा गलत खबरें भी पहुँचायी जाती है? चर्चा करें।
उत्तर-
हाँ, मीडिया कभी-कभी अपनी प्रसिद्धि का गलत फायदा उठाती है। वह अपनी साख को बढ़ाने के लिए कभी-कभी खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है और इस वजह से जनता तक गलत बातें पहुँचती हैं। जिससे कभी-कभी जनता गुमराह हो जाती है !

प्रश्न 7.
“न्यूज ऑफ बिहार” की खबर में किस बात की प्रमुखता दी गयी है ?
उत्तर-
“न्यूज ऑफ बिहार” की खबर में इस बात को प्रमुखता दी गयी। कि बारिश होने की वजह से मौसम बहुत सुहाना हो गया। गर्मी की वजह से परेशान लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। भयानक गर्मी के बीच अचानक से मौसम का मिजाज बदला और आकाश में काले-काले बादल आ गए और बिजलियाँ चमकने लगी और तेज हवा ओले के साथ बारिश शुरू। हो गई। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

पर एक तरफ बारिश की वजह से मौसम तो सुहावना हुआ पर मौसम के बदलते मिजाज ने बहुत तबाही भी मचाई। सड़कों पर कितने लोगों को भिंगते देखा गया और जगह-जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन भी बाधित हुआ था।

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
प्रश्न 8.
दोनों रपट में क्या अंतर है? चर्चा करें।
उत्तर-
दोनों रपट में एक ही तरह के खवर को अलग-अलग तरीके से लिखा गया है।

न्यूज ऑफ बिहार की रिपोर्ट में बारिश से मौसम में आए परिवर्तन को ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें लिखा गया है कि गर्मी की भयंकर तपिश झेल रहे लोगों को अचानक हुई वारिश से बहुत तंबाही भी मची। कई लोग सड़कों पर भिंगते नजर आए और कई जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन भी बाधित हुआ।

दूसरी ओर बिहार रोजाना की रिपोर्ट में नगर-निगम की पोल पट्टी भी खोली गयी है। हर साल नगर निगम की ओर से नालियों व सड़कों की सफाई आदि पर लाखो करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, पर यहाँ आम नागरिकों की हर वही दुर्गति होती है। थोड़ी ही बारिश में सड़कों पर नालियों का गंदा पानी

व मलमूत्र फैल जाता है। मुख्य सड़कों के साथ ही गली, मुहल्ले की सड़क – आदि में भी गंदा पानी भर जाता है।

इस दोनों खबरों में ‘न्यूज ऑफ बिहार’ में बारिश से मिलने वाली राहत – को बताया गया है और ‘बिहार रोजाना की रिपोटों’ में बारिश से आम लोगों – को होने वाली परेशानी और नगर निगम की पोल खोली गई हैं।

प्रश्न 9.
संचार के वैकल्पिक माध्यमों में हस्तलिखित अखबार, सामुदायिक रेडियो, लघु पत्रिका इत्यादि का चलन बढ़ा है। शिक्षक की मदद से चर्चा करें।
उत्तर-
संचार के वैकल्पिक माध्यमों में हस्तलिखित अखबार, सामूहिक रेडियो, लघु पत्रिका इत्यादि का चलन बढ़ने का एक मुख्य कारण है कि छपाई वाले अखबार गाँव में नहीं मिलते हैं। इनका दायरा सीमित होता है और. अखबारों का एकछत्र राज्य कायम होने से वे कभी-कभी अपनी प्रसिद्ध का. फायदा उठाते हुए किसी खबर को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं और अपनी साख को और बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इसमें खेल, सिनेमा आदि को

विस्तारपूर्वक बताया जाता है पर गरीब लोगों, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों जो मूलभूत सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, जिन्हें ये सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की चुनौती है-इन सब बातों पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है पर ऊपर लिखित वैकल्पिक माध्यम आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इससे काफी छोटी-छोटी बातों को जानकारी मिलती हैं। ”

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
प्रश्न 10.
कुछ अखबारों को पढ़कर समझाओ कि आपके इलाके के बारे में छपी खबरों में किन बातों पर ध्यान दिया जा रहा है?
उत्तर-
छात्र इसे स्वयं करें।

प्रश्न 11.
आपके विचार से क्या कुछ बातों पर मीडिया का कम ध्यान है?
उत्तर-
हाँ, मेरे विचार से कुछ बातों पर मीडिया का कम ध्यान है। मीडिया रोजगार, शिक्षा, गरीबी आदि से जुड़ी खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। जबकि इन बातों को विस्तारपूर्वक लोगों के सामने लाना चाहिए, जिससे जनता की तकलीफ लोगों के सामने आए और लोगों का ध्यान उस ओर आकर्षित हो सके। जबकि मीडिया उन बातों पर ज्यादा ध्यान देती हैं जिससे उनकी प्रसिद्धी और बढ़े।

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
अगर आपको कैमरा दे दिया जाए तो आप इसका कैसे प्रयोग करेंगे?
उत्तर-
अगर मुझे कैमरा दिया जाए तो मैं उसमें अपने आस-पास की घटनाओं को कैद करना चाहूँगी। हमारे आस-पास क्या अच्छा क्या बुरा, क्या सही या क्या गलत हो रहा है इसे कैद कर सकते हैं और दूसरों को दिखा सकते हैं। हम अपनी आस-पास की खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य को कैद कर सकते हैं।

इसे दूसरों को दिखाने से उन्हें हमारे आस-पास के क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। लोगों का ध्यान उस ओर आकर्षित होगा। लोगों को इन्हें दिखाने से लोगों का ध्यान उस ओर आकर्षित होगा। लोगों को इन्हें दिखाने से लोगों का ध्यान हमारे क्षेत्र की ओर जाएगा। अगर मेरे पास कैमरा होता और मैं कहीं घूमने जाऊँ तो वहाँ के दृश्यों को कैमरे में कैद करके लाऊँगी ‘और अपने आस-पास को दिखाऊँगी, जिससे उन लोगों को भी उस जगह की

जानकारी मिलेगी, वे लोग भी उस जगह को जान पाएंगे।

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
प्रश्न 2.
आपके विद्यालय में होने वाले किसी कार्यक्रम पर एक खबर तैयार करें।
उत्तर-
छात्र इसे स्वयं करें।

प्रश्न 3.
आपके विचार से संचार का कौन-सा माध्यम ज्यादा लोकप्रिय है? कारण सहित बताएँ।
उत्तर-
मेरे हिसाब से संचार के सभी माध्यमों में टी.वी. सबसे लोकप्रिय है। क्योंकि टी.वी. पर हम खबरों को सुनने के साथ ही देख सकते हैं। टी. वी. पर कभी-कभी घटना स्थल से सीधे ही खबरों को प्रसारित किया जाता

है। जिससे हम घटना स्थल के दृश्य को देख सकते हैं। वहाँ के लोगों के – बातचीत को सुन सकते हैं। वहाँ पर लोगों को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, उसे देख सकते हैं और सुन भी सकते हैं। टी.वी. पर बहुत सारे चैनल होने के कारण हमें हर तरह के खबरे देखने के साथ सुनने को भी मिलती है। टी.वी. हमें देश-विदेश के खबरें के साथ ही क्षेत्रिय खबरें भी विस्तारपूर्वक देखने को मिलती है। टी.वी. मनोरंजन का भी बहुत अच्छा साधन है।

प्रश्न 4.
किसी बड़ी घटना की जानकारी आपको किन-किन माध्यमों से हुई। चर्चा करें।
उत्तर-
गुजरात में आए भूकंप की जानकारी मुझे अखबार, रेडियो और टी.वी. से प्राप्त हुई थी। हमारे कुछ रिश्तेदारों ने फोन में भी हमें इस घटना की जानकारी दी थी। फिर टी.वी. पर गुजरात से सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। रेडियो पर भी खबरें सुनने को मिल रही थी। पर टी.वी. पर वहाँ का सीधा दृश्य दिखाया जा रहा था।

किस तरह बड़े-बड़े बिल्डिंग भूकंप की वजह से मलबे में बदल गए थे। चारो ओर लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। सभी अपनी जान बचाने की कोशिश से लगे हुए थे। सेना के जवान मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही आम नागरिक भी उनकी मदद को तैयार थे। अखबार और रेडियो से हमें खबर पढ़ने को और सुनने को मिली पर टी.वी. पर वहाँ की स्थिति को सीधे-सीधे देखने पर उन लोगों के तकलीफ को महसूस करने पर मेरे रोंगटे खड़े हो गये।

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
प्रश्न 5.
सूचना के आधुनिक संचार माध्यमों से क्या फर्क पड़ा?
उत्तर-
सूचना के आधुनिक संचार माध्यमों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा । जैसे – पहले अगर हमें कोई खबर लोगों तक पहुँचानी होती थी, तो लोग कबूतर उड़ाकर, डुगडुगी बजाकर या फिर ढोलक पीटकर खबरें पहुँचाई जाती थी। पर आज संचार माध्यमों की वजह से ये लाखों लोगों तक आसानी से पहुँच जाती है। आज अखबार, टी.वी., रेडियो आदि से किसी भी खबर को लाखों लोगों तक पहुँचाना भी बहुत आसान होता है। मोबाइल की वजह से लोग देश-विदेश में रहने वाले लोगों से भी आसानी से बात कर लेते

हैं। पहले के जमाने में लोग खबरों को सिर्फ सुन पाते थे, पर आज के समय में वे खबरों को पढ़ सकते हैं, सुन सकते हैं और साथ ही देख भी सकते हैं

और कभी-कभी तो घटना स्थल से सीधे प्रसारित होने वाले खबरों में वे उस जगह की स्थिति भी देख सकते हैं, जहाँ कोई घटना घटी हो ।

मोबाइल फोन की वजह से लोग जब चाहें, जहाँ चाहे आसानी से बात कर सकते हैं। उन्हें.. किसी बात की जानकारी दे सकते हैं। इंटरनेट भी संचार माध्यम का बहुत अच्छा रूप है और इसका प्रचलन आपके समय में बहुत तेजी से बढ़ रहा ।

प्रश्न 6.
किसी दो प्रमुख समाचार पत्रों के प्रथम पृष्ठ पर दिये गये शीर्षकों की खबर का विवरण तैयार करें और देखें कि उनकी खबरों में क्या समानता और भिन्नता है?
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

Bihar Board Class 7 Social Science मीडिया और लोकतंत्र Notes
पाठ का सार संक्षेप

मीडिया और लोकतंत्र अंग्रेजी शब्द ‘मिडियम’ से ‘मिडिया’ शब्द लिया गया है। मीडियम का अर्थ होता है ‘माध्यम’। मीडिया के द्वारा ही समाज के विचारों एवं खबरों का आदान-प्रदान आसानी से होता है। समाचार-पत्र, पत्रिकाओं, टी.वी. चैनल, रेडियो. फोन-फैक्स. इंटरनेट आदि संचार के विभिन्न माध्यम है जिससे हम देश-विदेश में रहने वाले अपने सगे-संबंधियों से आसानी से बात कर सकते और देश-विदेश में होने वाली हर छोटी-मोटी घटनाओं को देख, सुन और पढ़ सकते हैं। इसकी पहुँच देश-विदेश के जनसमूहों तक होती है, इसलिए इसे मास-मिडिया या जनसंचार माध्यम कहते हैं।

मीडिया के तकनीक में बदलाव-संचार माध्यम आज के समय में हमारी जिंदगी के महत्त्वपूर्ण अंग बन गये हैं। आज के दौर में मोबाइल, टी.. वी., अखबार. आदि के बिना रोजमर्रा के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इन माध्यमों के प्रयोग में आने वाली तकनीक हमेशा बदलती रहती है। बहुत समय पहले डुगडुगी बजाकर, ढोल पीटकर, तुरही बजाकर लोगों तक संदेश पहुँचाया जाता था। पर आज के समय में तकनीकी बदलाव के प्रभाव

Bihar Board Class 7 Social Science Civics Solutions Chapter 6 मीडिया और लोकतंत्र
से हम अखबार, रेडियो, टी.वी. के द्वारा खबरों और सूचनाओं को आसानी से लोगों तक पहुँचा सकते हैं। कई बार तो घटना स्थल से सीधा प्रसारण किया जाता है जिससे हम वहाँ के लोगों से हो रही बातों को सुन सकते हैं और वहाँ के दृश्य को देख सकते हैं।
हम संचार माध्यमों की चर्चा दो रूपों में करते हैं-

छपे हुए माध्यम के रूप में और
इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के रूप में।
छपे हुए माध्यम के अंतर्गत अखबार, पत्र-पत्रिकाओं आदि आते हैं और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के अंतर्गत टी.बी., रेडियो, इंटरनेट आदि आते हैं। तकनीक के इस बदलाव से हमारी जिंदगी और समाज भी प्रभावित हुआ है। टी.वी. के आने से पूरी दुनिया की खबरों को सुनने के साथ ही देख भी सकते हैं। संचार माध्यमों के विकसित होने से दुनिया बिल्कुल सिमट गयी हैं।

Leave a Comment