Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण

Bihar Board Class 8th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान 1 Chapte 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरणr NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण

I. बहुवैकल्पिक प्रश्न

सही विकल्प को चुनें।

प्रश्न 1.
किस आरेख का दूसरा नाम चक्र आरेख है ?
(क) रेखीय ग्राफ
(ख) वृत्त आरेख
(ग) दंड आरेख
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ख) वृत्त आरेख

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण

प्रश्न 2.
आरेखों का चयन किस बात पर निर्भर करता है ?
(क) आँकड़ों की प्रकृति पर
(ख) आँकड़ों के गणितीय स्वरूप पर
(ग) आँकड़ों की लम्बाई पर
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(क) आँकड़ों की प्रकृति पर

प्रश्न 3.
वक्र रेखा द्वारा दिखाया गया आरेख कहलाता है
(क) वक्र आरेख
(ख) दंड आरेख
(ग) रेखीय आरेख
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(ग) रेखीय आरेख

प्रश्न 4.
X-Y अक्ष के अंतर्गत Y अक्ष पर किस प्रकार के आँकड़ों को दिखाया जाता है ?
(क) स्वतंत्र आँकड़ा
(ख) निर्भर करने वाला आँकड़ा
(ग) इनमें से कोई भी
(घ) सभी गलत हैं
उत्तर-
(ख) निर्भर करने वाला आँकड़ा

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण

प्रश्न 5.
एक वृत्त का कुल मान कितना होता है ?
(क) 90°
(ख) 180°
(ग) 360°
(घ) 0″
उत्तर-
(ग) 360°

II. खाली जगहों को उपयुक्त शब्दों से भरें

आरेख बनाने के पहले उपयुक्त ………. का चयन करते हैं।
दंड आरेख के आँकड़ों को ………. द्वारा दिखाया जाता है।
अक्ष पर मापनी ………… से आरम्भ किया जाता है।
सभी दंडों को एक ही ………… पर बनाया जाता है।
आँकड़े ……….. प्रकार के होते हैं।
उत्तर-

शीर्षक
दंडों या आयतों के
शून्य
आधार रेखा
तीन ।
III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें (अधिकतम 50 शब्दों में)

प्रश्न 1.
आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण से क्या समझते हैं ?
उत्तर-
प्राप्त सूचनाओं व जानकारी का अंकों के रूप में परिवर्तन आँकड़ा कहलाता है। जब इन आँकड़ों को तालिका व चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है तब उसे आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण कहा जाता है । आँकड़ों के आधार पर आरेखों का चयन कर ही आँकड़ों का सही प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है।

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण
प्रश्न 2.
रैखिक आरेख किसे कहा जाता है ?
उत्तर-
जिस आरेख में आँकड़ों को एक रेखा द्वारा दिखाया जाता है, रैखिक आरेख कहा जाता है । इसके द्वारा भौगोलिक तत्वों यथा-वर्षा, तापमान, आर्द्रता, जनसंख्या वृद्धि, जन्मदर, मृत्युदर, उत्पादन इत्यादि को आसानी से प्रदर्शित किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
वृत्त आरेख क्या है ?
उत्तर-
जब आँकड़ों के समूह के विभिन्न इकाइयों के हिस्से को प्रदर्शित करना हो तो इसके इसलिए वृत्त आरेख का उपयोग किया जाता है। इसमें वृत्त समस्त मात्राओं के योग का परिचायक होता है तथा वृत्त को डिग्री के आधार पर विभिन्न खंडों में बाँटकर प्रभावित मात्राओं को प्रतिशत में दिखाया जाता है, तब ऐसे चित्रण को वृत्त आरेख कहते हैं।

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें

प्रश्न 1.
दिये गये आँकड़े को दंड आरेख से दिखाइए

भारत में वर्षवार जन्म दर
Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण 1
उत्तर-
छात्र स्वयं आरेख खींचे।

Leave a Comment