Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)

Bihar Board Class 8th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान 1 Chapter  12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947) – NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)

प्रश्न 1.
प्रार्थना एवं प्रतिवेदन की नीति क्या है ? शिक्षकों से चर्चा करें।
उत्तर-
कांग्रेस अंग्रेजी सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन की जगह प्रार्थना करती थी। अपनी मांगों को लिखित तौर पर प्रतिवेदन के जरिए आग्रहपूर्वक रखती थी।

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)

प्रश्न 2.
पृथक् निर्वाचक मंडल क्या है ?
उत्तर-
किसी खास धर्म और जाति के लोगों का चुनाव अपने जाति या धर्म के लोगों द्वारा किया जाना ।

प्रश्न 3.
साम्प्रदायिकता क्या है ?
उत्तर-
किसी सम्प्रदाय द्वारा अपने राजनैतिक स्वार्थों की प्राप्ति के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल ।

प्रश्न 4.
सत्याग्रह क्या है ?
उत्तर-
शोषण एवं अन्याय के विरुद्ध अहिंसक तरीके से न्याय की मांग, सत्याग्रह कहलाता है।

प्रश्न 5.
नस्ल भेद क्या है?
उत्तर-
शरीरिक रंग एवं बनावट के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव किया जाना नस्ल भेद कहा जाता है।

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)

प्रश्न 6.
खलीफा किसे कहा गया?
उत्तर-
मुसलमानों का धार्मिक एवं राजनीतिक रूप से प्रधान व्यक्ति को खलीफा कहा गया।

प्रश्न 7.
प्रांतीय स्वायत्तता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
संघ के अन्दर रहते हुए अपने राज्य क्षेत्र में जनहित में स्वतंत्र निर्णय लेने के अधिकार को प्रांतीय स्वायत्तता कहा जाता है।

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनें।

प्रश्न (i)
कांग्रेस की स्थापना में किन तत्वों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका नहीं निभायी?
(क) शुरूआती राजनीतिक संगठनों ने
(ख) एक राष्ट्रीय संस्था की गठन की जरूरत ने
(ग) अंग्रेजों की शोषणकारी नीति से
(घ) अंग्रेजों का स्वच्छ प्रशासन ने
उत्तर-
(क) शुरूआती राजनीतिक संगठनों ने

प्रश्न (ii)
राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ
(क) प्रशासनिक एवं न्यायिक एकरूपता के कारण
(ख) संचार साधनों के विकास के कारण
(ग) उपरोक्त दोनों के कारण
(घ) इनमें से किसी के कारण नहीं
उत्तर-
(ग) उपरोक्त दोनों के कारण

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)
प्रश्न (iii)
आई. सी. एस. की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्र अवधि 21 वर्ष से घटाकर कितना किया गया?
(क) 18 वर्ष
(ख) 19 वर्ष
(ग) 20 वर्ष
(घ) नहीं घटाई गई
उत्तर-
(ख) 19 वर्ष

प्रश्न (iv)
समाचार पत्रों ने किन-किन विचारों को लोकप्रिय बनाया
(क) प्रतिनिधियात्मक व्यवस्था
(ख) स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था
(ग) सिर्फ क को
(घ) क एवं ख दोनों को
उत्तर-
(घ) क एवं ख दोनों को

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)
प्रश्न (v)
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट के माध्यम से क्या किया गया?
(क) अंग्रेजी समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाया गया
(ख) भारतीय भाषा के समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाया गया।
(ग) शोषण की खुली छूट दी गयी
(घ) क और ख दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया ।
उत्तर-
(ख) भारतीय भाषा के समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाया गया।

प्रश्न (vi)
बंग-भंग के बाद पूरे बंगाल में क्या हुआ?
(क) शोक दिवस मनाया गया
(ख) लोगों ने उपवास रखा
(ग) विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया
(घ) उपरोक सभी
उत्तर-
(घ) उपरोक सभी

प्रश्न (vii)
महात्मा गांधी ने भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग कहाँ किया ?
(क) अहमदाबाद
(ख) चंपारण
(ग) खेड़ा
(घ) दिल्ली
उत्तर-
(ख) चंपारण

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)
प्रश्न (viii)
रॉलेट एक्ट के विरोध में सभा कहाँ हो रही थी?
(क) जालियाँवाला बाग में
(ख) गाँधी मैदान में
(ग) रामलीला मैदान में
(घ) प्रगति मैदान में
उत्तर-
(क) जालियाँवाला बाग में

प्रश्न (ix)
कैसरे-हिन्द की उपाधि का किसने त्याग किया ?
(क) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने
(ख) महात्मा गांधी ने
(ग) जवाहरलाल नेहरू ने
(घ) सी. आर. दास ने
उत्तर-
(ख) महात्मा गांधी ने

प्रश्न (x)
करो या मरो’ का नारा गांधीजी ने दिया
(क) असहयोग आंदोलन के दौरान
(ख) चंपारण में
(ग) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान
(घ) सविनय अवज्ञा आंदोलन में ।
उत्तर-
(ग) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान

आइए विचार करें

प्रश्न (i)
कैबिनेट मिशन ने क्या सझाव दिया?
उत्तर-
अंग्रेजी सरकार ने पाकिस्तान की मांग और भारत की स्वतंत्रता के संबंध में अध्ययन करने के लिए तीन सदस्यीय कैबिनेट मिशन भारत भेजा । कैबिनेट मिशन ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को कुछ स्वायत्तता प्रदान करते हुए ढीले-ढाले महासंघ के रूप में अविभाजित भारत का सझाव दिया।

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)

प्रश्न (ii)
प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस क्यों मनाया गया ?
उत्तर-
कैबिनेट मिशन के कुछ सुझावों पर लीग और कांग्रेस को आपत्ति थी। इन परिस्थितियों में अब देश का विभाजन नहीं टाला जा सकता था। मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की मांग के समर्थन में जनता से ‘प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस’ 16 अगस्त 1946 का मनाने का आह्वान किया । इसी दिन कलकत्ता में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गयी। जो पूरे देश में फैली और करोड़ों लोग शरणार्थी हो गए । हजारों लोग मारे गये।

प्रश्न (iii)
राष्ट्रीयता के उत्थान में किन-किन तत्वों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
उत्तर-
अंग्रेजों ने संपूर्ण भारत को अपने हित में एकीकृत किया था। राजनीतिक एकता स्थापित करने के साथ ही प्रशासनिक, एकरूपता भी कायम की। समूचे भारत में एक ही तरह की न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की। उन्होंने पूरे भारत को सड़क, तार एवं रेलवे के माध्यम से एकसूत्र में बाँध दिया था। परिवहन के साधनों एवं समाचार पत्रों के प्रसार व उनके माध्यम से राष्ट्रीय विचारधारा व भावना के प्रसार से लोगों को आपस में मिलने-जुलने, विचार-विमर्श करने का पूरा मौका मिला । इन सारे तत्वों ने राष्ट्रीयता के उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)
प्रश्न (iv)
कांग्रेस के गठन ने राष्ट्रीयता के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैसे?
उत्तर-
कांग्रेस के गठन होने पर उसके नेताओं ने भारत की सांस्कृतिक विभिन्नताओं को देखते हुए सावधानीपूर्वक राष्ट्रीय एकता की कोशिश की। उसके कार्यकर्ता संगठित होकर अखिल भारतीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां चलाए । इन्होंने राजनीतिक चेतना जगाने और जनमत बनाने के लिए मध्यमवर्गीय लोगों से संपर्क शुरू किया जो धीरे-धीरे आम लोगों तक पहुँचा । अतः इन सारे कार्यों के कारण कांग्रेस के गठन ने राष्ट्रीयता के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न (v)
बंग-भंग ने पूरे भारत को आंदोलित कर दिया । कैसे?
उत्तर-
लॉर्ड कर्जन ने राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने के लिए 1905 में एकीकृत बंगाल के विभाजन का आदेश निकाला । तब बंगाल भारत की राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र था। 16 अक्टूबर, 1905 को विभाजन के खिलाफ समूचे बंगाल में ‘शोक दिवस’ मनाया गया। लोगों ने उपवास रखे । बंगाल की गलियों में ‘वंदे मातरम्’ का नारा गूंज उठा। लोगों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लिया। . छात्रों ने स्कूल-कॉलेजों तथा वकीलों ने न्यायालयों का बहिष्कार किया । इसके विरुद्ध अंग्रेजों ने आंदोलन को दमन करने का सहारा लिया । इससे बंग-भंग ने पूरे भारत को आंदोलन कर दिया।

आइए करके देखें

प्रश्न (i)
चंपारण से ही गांधी ने अपनी राजनीतिक यात्रा क्यों शुरू की ? वर्ग में सहपाठियों से परिचर्चा करें।
संकेत :
पाठ के आधार पर परिचर्चा स्वयं करें।

Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)
प्रश्न (ii)
स्वतंत्रता हमारे लिए खुशी और पीड़ा दोनों लेकर आया, इस विषय पर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर वाद-विवाद आयोजित करें।
संकेत :
वाद-विवाद स्वयं आयोजित करें।

Leave a Comment