MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 22 बोध कथाएँ

MP Board Class 6th Hindi Book Solutions सुगम भारती Chapter 22 बोध कथाएँ- NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 22 बोध कथाएँ

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए

  1. प्रौढ़ महिला – (क) डाकिया
  2. गवाही – (ख) उच्च विचार
  3. रामदयाल – (ग) पुलिस चौकी
  4. सादा जीवन – (घ) कर्तव्य पालन
    उत्तर-
  5. (घ),
  6. (ग),
  7. (क),
  8. (ख)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. महिला ने एक युवक को …………………………… अवस्था में देखा। (अशांत/अचेत)
  2. रामदयाल ने बड़े बेटे को …………………………… बना दिया। (डॉक्टर/इंजीनियर)
  3. बड़ा बेटा अब तक …………………………… समझ चुका था। (सच्चाई/गहराई)
  4. ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ का भाव …………………………… में रखो। (ध्यान/मकान)
    उत्तर-
  5. अचेत,
  6. इंजीनियर,
  7. सच्चाई,
  8. ध्यान।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 22 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) दुर्घटना के बाद लोग क्यों डर रहे थे।
उत्तर-
दुर्घटना के बाद लोग कोर्ट-कचहरी के झंझट में पड़ने से डर रहे थे।

(ख) विद्यार्थी युवक के सिर पर पट्टी क्यों नहीं बांध सका?
उत्तर-
विद्यार्थी का रूमाल छोटा पड़ गया, इसलिए वह युवक के सिर पर पट्टी नहीं बांध सका।

(ग) महिला के परिवार की आँखों में आँसू क्यों आ
गए?
उत्तर-दुर्घटना का विवरण सुन कर महिला के परिवार की आँखों में आँसू आ गए।

(घ) रामदयाल ने अपने बच्चों से क्या वायदा किया?
उत्तर-
रामदयाल ने अपने बच्चों से उन्हें खूब पढ़ाने का वायदा किया।

(ङ) पिता ने अपने बच्चों को क्या सीख दी?
उत्तर-
पिता ने अपने बच्चों को सिखाया कि ‘सादा जीवन उच्च विचार’ की भावना ध्यान में रखो और कमर कसकर रखो तो सफलता अवश्य मिलेगी।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 22 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) महिला के घर में तूफान क्यों आ गया?
उत्तर-
महिला फटी हुई साड़ी में घर पहुँची। उसके घरवाले इसकी वजह नहीं जानते थे। यही कारण था कि सब घबरा गए और ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो।

(ख) प्रौढ़ महिला के बेटे ने सिर क्यों झुका लिया?
उत्तर-
प्रौढ़ महिला के बेटे को जब पता चला कि उसकी माँ ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि कभी उसके बेटे की मदद के लिए भी कोई आगे आएगा। यह सुनकर बेटे ने सिर झुका लिया।।

(ग) रामदयाल के सुखी परिवार को देख कर लोगों को आश्चर्य क्यों हुआ?
उत्तर-
रामदयाल के सुखी परिवार को देखकर लोगों को आश्चर्य इसलिए हुआ क्योंकि इतनी सीमित आमदनी में भी उसने अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बना लिया था। आजकल की मंहगाई में सीमित आय के व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं है। यही वजह था कि सभी आश्चर्यचकित थे।

(घ) ‘सादा जीवन उच्च विचार’ से क्या आशय है?
उत्तर-
सादा जीवन उच्च विचार का अर्थ है कि जीवनशैली सादगीपूर्ण हो परंतु विचारों में उच्चता बनी रहे। मौज-मस्ती के नाम पर फिजूल खर्ची से बचा जाए और जीवन का जो उच्चतम लक्ष्य है उसे पाने के लिए प्रयासरत रहा जाए।

(ङ) परिवार को खुशहाल बनाने के लिए रामदयाल ने क्या किया?
उत्तर-
परिवार को खुशहाल बनाने के लिए रामदयाल ने सादगी पूर्ण जीवन को अपनाया। फिजूलखर्ची करने से खुद को रोका। बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण किया। भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिएप्रोढ़, बेहोश, विद्यार्थी, कर्तव्य, आवाज़, व्यक्ति।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिएरुमाल, झझंट, दुघर्टना, पत्नि, उंगलि, लड़कियाँ, खरच।
उत्तर-
रूमाल, झंझट, दुर्घटना, पत्नी, अंगुली, लड़कियाँ, खर्च।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित महावरे और उनके अर्थ एक साथ दिए गए हैं उन्हें अलग-अलग कीजिए
दाँतों तले अंगुली दबाना, बेकार घूमना, मारे-मारे फिरना, आश्चर्य करना, ठान लेना, कमर कसना, उधार लेना, कर्ज में डूबना।

उत्तर-
दांतो तले अंगुली दबाना-आश्चर्य करना मारे-मारे फिरना-बेकार घूमना कमर कसना-ठान लेना कर्ज में डूबना-उधार लेना

प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों के पर्यायवार्ची वर्ग पहेली में दिए गए हैं शब्दों के आगे उनके सही पर्यायवाची छांटकर लिखिए
घर, माँ, बेटा, महिला, चिराग
उत्तर-
पर्यायवाची-गृह, माता, पुत्र, औरत, दीप

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्द समूहों में से विशेषण-विशेष्य छाँटकर लिखिए
एक ट्रक, तेज रफ्तार, प्रौढ़ महिला, सादा जीवन, जादुई चिराग, तीन बच्चे, बड़ी इच्छा, अचेत अवस्था।
उत्तर-
विशेषण-एक, तेज, प्रौढ़, सादा, जादुई, तीन, बड़ी, अचेत।
विशेष्य-ट्रक, रफ्तार, महिला, जीवन, चिराग, बच्चे, इच्छा, अवस्था।

प्रश्न 9.
में, से, की, द्वारा, को, पर, का, ने कारकों का उपयुक्त स्थान पर प्रयोग कर कहानी पूरी कीजिए
उत्तर-
बहुत समय पहले की बात है। एक गाँव में दयावती नाम की एक स्त्री रहती थी। वह बहुत बूढ़ी हो गई थी। उसके परिवार में और कोई नहीं था। दयावती गाँव से निकलने वाली राहगीरों को भोजन कराती थी।

राहगीर प्यार से जो कुछ दे जाते वह उसी से अपन खर्च चलाती थी। गाँव वाले भी उसका पूरा ध्यान रखते थे। दयावती द्वारा किया गया उपकार वे नहीं भूलते थे, एक बार घर में चोर घुस आएँ उन्होंने घर का कोना-कोना छान मारा पर उन्हें कुछ नहीं मिला। चोर ने भागने में ही अपनी भलाई समझी।

बोध कथाएँ प्रसंग सहित व्याख्या

  1. बेटे की ……………………………………………. हो सकता है।

शब्दार्थ-रोष-क्रोध। चिंता-फिक्र।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक सुगम भारती 6 में संकलित ‘बोध कथाएँ’ से ली गई हैं। इसके लेखक बृज मोहन हैं। इन पंक्तियों में मानवीय मूल्यों को स्थापित किया गया है।

व्याख्या–बेटे की बात का जवाब देते हुए माँ कहती है कि घायल युवक की पदद केवल उस विद्यार्थी ने की क्योंकि उसे उसमें अपना बड़ा भाई नजर आया। और दूसरी मैने की क्योंकि मैंने उसमें अपने बेटे को देखा। कल यदि मेरे बेटे के साथ ऐसा कुछ हो जाता है तो मैं उन लोगों को क्या कहूँगी जो उसकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ेंगे। ऐसी परिस्थिति में हर व्यक्ति को यह सोचकर दूसरे की मदद करनी चाहिए कि ऐसा कभी उसके साथ भी हो सकता है।

विशेष-

  1. नैतिक एवं मानवीय मूल्यों की प्रधानता है।
  2. एक माँ की भावनाओं को दर्शाया गया है।
  3. सादा खाया, सादा पहना, मगर बच्चों को पढ़ायाँ अगर कहीं फिजूलखर्ची और चटखारे में लगा रहता तो बच्चे भी इधर-उधर मारे-मारे ही फिरते। मैने सदा इन्हें यही सिखाया कि ‘सादा जीवन उच्च विचार की भावना ध्यान में रखो’ और हर समय कमर कस कर रखो। सफलता अवश्य मिलेगी।

शब्दार्थ-फिजूलखर्ची = फालतू खर्च। चटखारे =स्वाद लेना। अवश्य = जरूर।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-रामदयाल ने सीमित आय में ही बच्चों को अच्छी उच्च शिक्षा दी थी। उन्होंने जीवन भर सादगी को अपनाया। मौज-मस्ती के नाम पर फिजूल खर्ची नहीं की। यही कारण था कि बच्चो को पढ़ाने का जो सपना उन्होंने देखा था, वह सच हुआ। वे अपने बच्चों से कहते हैं कि सादा जीवन और उच्च विचार को अपनाकर यदि कदम बढ़ाया जाए तो कमर कस लेने भर की देर है, हर मंजिल तक सफलतापूर्वक पहुँचा जा सकता है।

विशेष-

  1. दृढ़ इच्छा शक्ति को महत्त्व दिया गया है।
  2. सादा जीवन उच्च विचार के फायदे बताए गए हैं।

MP Board Class 6th Hindi Solutions
MP Board Solutions


Leave a Comment