MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण

MP Board Class 6th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण- NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(अ) भारत में जनसंख्या की कौन-कौन-सी विशेषताएँ हैं ? नाम बताते हुए किसी एक को विस्तार से लिखिए।

उत्तर:
भारत में जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित –

व्यावसायिक भिन्नता
स्त्री-पुरुष अनुपात में अन्तर
आयु संरचना
साक्षरता स्तर,
ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता,
सांस्कृतिक भिन्नता।
ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता-भारत गाँवों का देश है यहाँ लगभग 5 लाख गाँव हैं और कुल आबादी का तीन चौथाई भाग अर्थात् 68.8 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। 31-2 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में बसती है जहाँ के अधिकतर व्यक्ति कृषि के अतिरिक्त सेवा कार्य, उद्योग, व्यापार, परिवहन आदि से जीविका चलाते हैं।

MP Board Solutions

(ब) भारत में अधिक जनसंख्या वाले राज्य बताइए।
उत्तर:
भारत में अधिक जनसंख्या वाले राज्य हैं – उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, कर्नाटक।

(स) भारत की प्रमुख जनजातियों का वितरण बताइए।
उत्तर:
भारत में सर्वाधिक जनजाति वाले राज्य हैंनागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदिवासी जनसंख्या के मध्यवर्ती क्षेत्र हैं।

(द) मध्य प्रदेश में कौन-कौन-सी जनजातियाँ रहती हैं ? किन्हीं तीन के नाम लिखिए।
उत्तर:
भील, कोल और कोरकू।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए
(अ) भारत की ………… प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है।
(ब) मध्य प्रदेश की साक्षरता दर ………….. है।
(स) स्त्री व पुरुष जनसंख्या के संख्यात्मक अनुपात को ………… कहते हैं।
(द) भारत की लगभग दो तिहाई जनसंख्या …………. पर निर्भर है।
उत्तर:
(अ) 68.8
(ब) 64.3%
(स) स्त्री-पुरुष अनुपात
(द) कृषि।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण img 1
उत्तर:
(अ) (iii) बिहार
(ब) (i) केरल वाला राज्य
(स) (iv) असम
(द) (ii) मध्य प्रदेश

MP Board Class 6th Social Science Solutions
September 6, 2019April 20, 2021 / by Prasanna • Class 6


Leave a Comment