MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 21 हृदय परिवर्तन

MP Board Class 7th Hindi Book Solutions हिंदी Chapter -21 हृदय परिवर्तन NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 21 हृदय परिवर्तन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए

  1. राजी – (क) बसर
  2. सच – (ख) दौलत
  3. गुज़र – (ग) खुशी
  4. धन – (घ) झूठ
    उत्तर-
  5. – (ग)
  6. – (घ)
  7. – (क)
  8. – (ख)

MP Board Solutions

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. ………………………… बोलने वाले पर हमेशा अल्लाह की मेहर रहती है। (झूठ/सच)
  2. ………………………… हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। (व्यापारी/डाकू)
  3. मेरे पास ………………………… हैं। अशर्फियाँ/रोटियाँ)
  4. यह लड़का आज से हमारा ………………………… है। (चेला/गुरु)
    उत्तर-
  5. सच,
  6. डाकु,
  7. अशर्फियाँ,
  8. गुरु।

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 21 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए

(क) कादिर घर से बाहर कहाँ और क्यों जा रहा था?
उत्तर-
कादिर पढ़ने- खने कि लिए परदेश ‘बगदाद’ जा रहा था।

(ख) व्यापारी क्यों डर से थे?
उत्तर-
व्यापारियों को डाकुओं का डर लग रहा था।

(ग) कादिर ने अपनी अशर्फियों को कहाँ रखा था?
उत्तर-
कादिर की अम्मी दस अशर्फिया उसके कोट में सी दी थी।

(घ) डाकुओं से कादिर की रक्षा किस गुण के कारण हुई?
उत्तर-
डाकुओं से कादिर की रक्षा सच बोलने कारण हुई।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए

(क) अब्दुल कादिर की माँ को किस बात का इंतज़ार था? .
उत्तर-
अब्दुल कादिर की माँ चाहती थी कि उसका बेटा अब्दुल कादिर पढ़ लिख कर एक सफल इंसान बन जाए। उसे कादिर के पढ़-लिखकर आने का इंतजार था।

(ख) कादिर को माँ ने कौन-सी सीख दी थी?
उत्तर-
अम्मी ने कादिर से कहा-मेरे लाल…जी लगाकर पढ़ना…बेटा, अपनी अम्मी की एक बात हमेशा याद रखना-चाहे कैसी भी मुसीबत क्यों न आए, भूलकर ही झूठ कभी न बोलना। जब बोलना, सच ही बोलना। सच बोलने वाले, पर हमेशा अल्लाह की मेहर रहती है।

(ग) सरदार ने अपनी और कादिर की तुलना किस प्रकार की?
उत्तर-
सरदार ने अपनी और कादिर की तुलना ऐसे की। भाइयो, यह लड़का आज से हमारा गुरु है। यह छोटा बच्चा अपनी माँ की आज्ञा का पालन करने में ऐसा सावधान है और हम हैं कि बूढ़े होने को आए, अब तक उस मालिक की आज्ञा का पालन नहीं करते, जिसने हमें दुनिया में भेजा।

(घ) कादिर के व्यवहार से प्रभावित होकर सरदार ने क्या करने का निश्चय किया?
उत्तर-
आओ, आज से हम यह नीच काम छोड़ दें और हमेशा सच बोलने की आदत डालें। (फिर यह व्यापारियों के निकट आता है।) भाइयो, अपराध क्षमा करो। अपना माल संभाल लो और जहाँ जाना चाहो, खुशी –से जाओ। असमद, इनका माल लौटा दो।।

(ङ) अगर आप कादिर की जगह होते तो क्या करते और क्यों?
उत्तर-
वास्तव में कादिर जैसा आज्ञाकारी और निश्चयी व्यवहार हर किसी का नहीं होता। यदि मुझे डाकु धमकाते तो पहले मैं अशर्फियाँ छिपाने की कोशिश करता।

MP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध उच्चारण कीजिएहृदय, परिवर्तन, फिक्र, स्वर, आश्चर्य, आज्ञा, अशर्फियाँ
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिएदिल्लगि, व्यापारीयों, बासकेट, अबदुल, परिव्रतर, डाकु
उत्तर-
शब्द – शुद्ध वर्तनी
दिल्लगि – दिल्लगी
व्यापारीयों – व्यापारियों
बासकेट – बास्केट
अबदुल – अब्दुल
परिव्रतन – परिवर्तन
डाकु – डाकू

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों को पढ़िएफिक्र, उम्र, परिवर्तन, आश्चर्य, अशर्फी, शर्म, टुण्ड्रा, राष्ट्र, टूक
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों में सही रकार (रफ) का प्रयोग कीजिए
आर्शिवाद, धरम, परकार, टरक, भरम, परसाद

उत्तर-
शब्द – शुद्ध (सही रकार/रेफ)
आर्शिवाद – आशीर्वाद
धरम – धर्म
परकार – प्रकार
टरक – ट्रक
भरम – भ्रम
डरामा – ड्रामा
परसाद – प्रसाद

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों को पढ़िए और समास का नाम लिखिए
हृदय-परिवर्तन, राजी-खुशी, गुजर-बसर, सुख-दुख, माता-पिता, देशभक्त, पीताम्बर

उत्तर-
शब्द – समास
हृदय-परिवर्तन – वंद्व
राजी-खुशी – द्वंद्व
गुजर-बसर – द्वंद्व
सुख-दुख – वंद्व
माता-पिता – द्वंद्व
देशभक्त – तत्पुरुष
पीताम्बर – अव्ययीभाव

MP Board Solutions

हृदय परिवर्तन पाठ का परिचय

प्रस्तुत एकांकी के प्रथम दृश्य में अम्मी और उसके बेटे अब्दुल कादिर में बातचीत हो रही है। कादिर अपनी अम्मी को पुकारता है, अम्मी आती है और उसे फटा-पुराना-सा कोट देते हुए कहती है कि उसने इसमें 10 अशर्फियों सी दी हैं। इनकों सोच-समझ कर काम में लाना। अम्मी कहती है-तुम परदेश पढ़ने जा रहे हो, खूब मन लगा कर पढ़ना और कभी झूठ नहीं बोलना। इस तरह वह अपने बेटे को विदा करती है। ‘एकांकी के दूसरे अंक में कादिर दो व्यापारियों के साथ बगदाद के लिए निकलता है। रास्ते में उन्हें डाकू मिलते हैं। वे व्यापारियों को डरा धमका कर उनका धन छीन लेते है। तभी डाकू कादिर को धन के लिए पूछते हैं तो कादिर बिना देर किए कोट से अपनी 10 अशर्फियाँ उन्हें निकाल कर दे देता है और डाकुओं से कहता हैं कि माँ ने कहा था, कभी झूठ नहीं बोलना। लड़के की बात सुनकर डाकू ग्लानि से भर जाते हैं और उन्हें पश्चताप होता है। वे सारा धन व्यापारियों को लोटा देते हैं।

हृदय परिवर्तन संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

  1. अब्दुल कादिर : (पुकारकर) ……………………….. बढ़ाए। (पृ.118-119)

शब्दार्थ-बास्केट = सदरी, एक पहननेवाला वस्त्र जिसमें रुई भरी रहती है। पैबन्द = किसी फटे कपड़े पर ऊपर से सिल गया कपड़े का टुकड़ा। अशर्फी = स्वर्णमुद्रा, सोने का सिक्का , मुहर। गुजर-बसर = खाने-पीने और रहने की व्यवस्था। रोशन = प्रकाशित। सेहत = स्वास्थ्य, तन्दुरुस्ती। मेहर = कृपा।

संदर्भ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘सुगम भारती (हिंदी सामान्य) भाग-7 के पाठ-21 ‘हृदय परिवर्तन’ से ली गई हैं। इसके रचयिता श्री कृष्ण हैं।

प्रसंग-इसमें माँ अपने बेटे को सच बोलने का पाठ सिखाती है।

व्याख्या-अम्मी अपने बेटे अब्दुल कादिर को बुलाती है, उसे एक फटा-पुराना-सा कोट पहनाते हुए कहती है कि उसने हमसे दस अशर्फियाँ सी दी हैं, वह इन्हें संभाल कर खर्च करे। कादिर अपनी अम्मी को पूछता है कि वह कैसे अपना खर्च चलाएगी तो वह कहती है कि जैसे-तैसे चला लेगी। अम्मी को रोते देख कादिर कहता है कि वह जल्दी लौट आएगा। अंत में अम्मी कहती है कि वह खूब मन लगा कर पढ़े। चाहे कितनी मुसीबत आए, वह कमी झूठ नहीं बोले। सच बोलने वाले पर हमेशा अल्लाह की मेहर रहती है। इस तरह कादिर अपनी अम्मी से विदा लेता है।

विशेष-

भाषा सरल एवं प्रवाहमय है।
माँ की सीख को अच्छे ढंग से दर्शाया गया है।

  1. एक व्यापारी : क्यों भाई ……………………….. हाय मेरी थैली। (पृ. 119-120-121)

शब्दार्थ-साया = छाया, परछाई। राजी-खुशी = स्वेच्छा से, अपनी इच्छा से, प्रसन्नतापूर्वक। घिधियाना = अटक-अटककर बोलना।

संदर्भ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘सुगम भारती (हिंदी सामान्य) भाग-7 के पाठ-21 ‘हृदय परिवर्तन’ से ली गई है। इसके रचयिता श्री कृष्ण हैं।

प्रसंग-इसमें डाकू व्यापारियों का माल लूट लेते हैं। व्याख्या-कादिर व्यापारियों के साथ निकल पड़ा।

व्यापारी डाकूओं की बात ही कर रहे थे कि डाकू आ गए। दोनों व्यापारी सकपका गए। उन्होंने ने भागने की कोशिश की किंतु नाकाम रहे। डाकुओं में व्यापारियों का माल लूट लिया। धीरे-धीरे और धमकी से डर कर व्यापारियों ने अपना समस्त सामान डाकूओं को दे दिया।

विशेष-

भाषा सरल एवं प्रवाहमय है।
व्यापारियों को भयग्रस्त दर्शाया गया है।
MP Board Solutions

  1. (डाकू से) इस. ……………………….. सम्मान लेते हैं। (पृ. 121-122)

शब्दार्थ-दिल्लगी = परिहास, मज़ाक। गुदड़ी = सिले हुए पुराने कपड़े। सीवन = सिलाई। आश्चर्य = अचरज, चकित होना। बगदाद = ईराक की राजधानी। परिवर्तन = बदलाव, बदलना।

संदर्भ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘सुगम भारती (हिंदी सामान्य) भाग-7 के पाठ-21 ‘हृदय परिवर्तन’ से ली गई है। इसके रचयिता श्री कृष्ण हैं।

प्रसंग-इसमें डाकुओं का पश्चाताप दिखाया गया है।

व्याख्या-डाकुओं ने व्यापारियों को लूटने के पश्चात लड़के से पूछा कि उसके पास क्या है? कादिर ने उन्हें सच बताते हुए कहा कि उसके पास दस अशर्फियाँ हैं। डाकू उस पर हँसते हैं और कहते हैं कि वह उनसे मजाक कर रहा है। तब कादिर ने कोट से दस अशर्फियाँ निकालते हुए डाकुओं से कहा कि माँ ने कहा था, कभी झूठ नहीं बोलना। बच्चे के मुँह से सत्य सुनकर सरदार पिघल गया तथा अपने आँसू पोछते हुए कहा कि यह लड़का अपनी माँ का कितना कहना मानता है जबकि हम ईश्वर से कभी नहीं डरे। उन्होंने पश्चताप करते हुए सबका माल वापस कर दिया।

विशेष-

भाषा सरल एवं प्रवाहमय है।
मनुष्य पश्चताप को दर्शाया गया है।

Leave a Comment