MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 27 भारत की जनजातियाँ

MP Board Class 7th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान Chapter 27 भारत की जनजातियाँ
NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 27 भारत की जनजातियाँ

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भोजन के लिए जनजातीय लोग निर्भर रहते हैं –

(अ) वर्षा पर
(ब) कृषि पर
(स) जंगलों पर
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) जंगलों पर,

(2) उड़ीसा की एक तिहाई जनजाति किन क्षेत्रों में निवास करती है?
(अ) मोनपास, मिजिस
(ब) कोरापुट, मयूरभंज
(स) अकास, रखवास
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ब) कोरापुट, मयूरभंज

(3) मध्य प्रदेश में मानव संग्रहालय स्थित है –
(अ) इन्दौर
(ब) उज्जैन
(स) भोपाल
(द) जबलपुर।
उत्तर:
(स) भोपाल

(4) हस्तशिल्प द्वारा निर्मित कौन सी चीजों की माँगहै?
(अ) चूड़ियाँ
(ब) शालें, कम्बल
(स) चप्पल
(द) सूती कपड़े।
उत्तर:
(ब) शालें, कम्बल।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) बिहार की एक पिछड़ी जनजाति ………….. नाम से पहचानी जाती है।
(2) अण्डमान द्वीप समूह के निवासियों को दो वर्गों …………… तथा ………….. में बाँटा गया है।
(3) आन्ध्र प्रदेश की प्रमुख जनजाति …………… है।
(4) आमतौर पर महिलाएँ शरीर पर …………… गुदवाती
उत्तर:
(1) कहार
(2) ओंग, जरावा
(3) चंचुस
(4) गोदने।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 27 भारत की जनजातियाँ
उत्तर:
(1) (c) नायकड़ा
(2) (a) रस्सी, टोकरियाँ बनाना
(3) (b) मध्य प्रदेश

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 27 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जनजातीय संस्कृति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जनजातियों का जनजीवन, उनकी वेश-भूषा, रंगसज्जा तथा उनका रहन-सहन जनजातीय संस्कृति कहलाती है।

(2) भारत में जनजातियों के रहने के क्षेत्र कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
भारत में जनजातियों के रहने के क्षेत्र झाबुआ, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, गुजरात तथा गुजरात के सीमावर्ती जिले, उड़ीसा में कोरापुट, मयूरभंज, सुन्दरगढ़, गंजाम तथा बौध खोंडपल्ल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगड़, अण्डमान द्वीप समूह, नीलगिरी की पहाड़ियाँ, उत्तर-पूर्वी राज्यों में असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैण्ड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश आदि हैं।

(3) जनजातियों का प्रमुख भोजन क्या है ?
उत्तर:
जनजातियों का प्रमुख भोजन मछली है।

(4) पेकान जनजाति किस प्रदेश की है ?
उत्तर:
पेकान जनजाति नीलगिरी की पहाड़ियों में पाए जाने वाली जनजाति है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 27 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) भारत की क्षेत्रीय जनजातियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

आन्ध्र प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ – चेंचुस, जाटापुस, कोलम, नायकपोड़, सवारस आदि।
बिहार और झारखण्ड की प्रमुख जनजातियाँ – कहार, खारियाँ, ओरांव, खरवार आदि।
गुजरात की प्रमुख जनजातियाँ – सिरोही, उदयपुर, कोटरा, सरसों, दांता, नायकड़ा।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियाँ – गोंड, बैगा, भील, भिलाला, बरेला, भारिया, कंवर, कनकार, सहरिया आदि।
अण्डमान द्वीप समूह की प्रमुख जनजातियाँ – ओंग और जरावा।
नीलगिरी की पहाड़ियों में रहने वाली जनजाति – टोडा, पेकान, कदन, कैना, टरल आदि।
उत्तर – पूर्वी राज्यों में भी अनेक जनजातियाँ निवास करती हैं।
(2) मध्य प्रदेश की जनजातियों के बारे में समझाइए।
उत्तर:
मध्य प्रदेश में चालीस से अधिक जनजातियाँ निवास करती हैं। इनमें प्रमुख रूप से गोंड, बैगा, भील, भिलाला, बरेला, । भारिया, कंवर, कनंकार, सहरिया आदि प्रमुख जनजातियाँ हैं। ये लोग प्रकृति की चीजों को अपने देव के वरदान के रूप में स्वीकार करते हैं। ये अत्यन्त मेहनती तथा भोले होते हैं तथा अपनी वीरता।

और मुक्त जीवनशैली के लिए भी प्रसिद्ध हैं। सामुदायिक भावना इनकी विशेषता है। ये सभी सामाजिक कार्यों को सामूहिक रूप से मनाते हैं। स्त्रियाँ चाँदी, काँसा, मोती के जेवरात पहनती हैं तथा गोदने भी गुदवाती हैं। नृत्य एवं संगीत इन्हें अधिक प्रिय है। इनका प्रमुख व्यवसाय कृषि, मछली पकड़ना तथा वनों से फल-फूल एकत्र करना है।

(3) जनजातीय महिलाओं के प्रमुख उद्यमों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनजातीय महिलाएँ बच्चों के खिलौने, कई तरह की घास एकत्र करके उनसे टोकरियाँ तथा रस्सी तैयार करती हैं। ये खेतों तथा जंगलों में भी काम करती हैं। जंगलों से शहद, चिरौंजी तथा फलों को इकट्ठा करके उन्हें बाजार में बेचती हैं। हस्तकरघा में ये शालें, कम्बल, बैग तथा गर्म कपड़े बनाकर बाजार में बेचती हैं।

Leave a Comment