MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 10 हमारा समाज

MP Board Class 8th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान Chapter 10 हमारा समाज- NCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 10 हमारा समाज

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) समाज को उन्नत कैसे बनाया जा सकता है ?

(क) व्यक्तियों में जागृति लाकर
(ख) व्यक्तियों को आर्थिक सहायता देकर
(ग) उद्योग लगाकर
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी

(2) मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है –
(क) विदेश में बसने का अधिकार
(ख) विदेश में घूमने-फिरने का अधिकार
(ग) 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार
(घ) संविधान का पालन करना।
उत्तर:
(ग) 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार

(3) कार्यात्मक साक्षरता है –
(क) आत्मनिर्भरता
(ख) अपने अभावों के कारणों को जानना
(ग) अभाव के कारणों को दूर करना
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) हमारे देश में स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय साक्षरता दर प्रतिशत थी।
(2) नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर …………. प्रभाव पड़ता है।
(3) अस्पृश्यता को …………… घोषित किया गया है।
(4) अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए समाज की मनोवृत्ति इनके प्रति ……….. की होनी चाहिए।
(5) शिक्षा से व्यक्ति …………. व ………… नागरिक बनते हैं।
(6) 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे से कारखाने व होटल आदि में काम कराना कानूनी …………. है।
उत्तर:

18
बुरा
अपराध
सहयोग
जागरूक, उत्तम
अपराध
MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 10 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1)मनुष्य में सामाजिकता का गुण किस कारण से है ?
उत्तर:
मनुष्य में सामाजिकता का गुण पारस्परिक निर्भरता के कारण है।

(2) हमारे प्राचीन भारत का समाज कैसा था ?
उत्तर:
हमारे प्राचीन भारत का समाज उन्नत व समृद्धशाली था।

(3) उत्तम नागरिक लोकतन्त्रीय सरकार के संचालन में कैसे सहयोग करते हैं ?
उत्तर:
उत्तम नागरिक लोकतन्त्रीय सरकार के संचालन में सहज सहयोग देते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 10 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) लोकतन्त्रीय देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार क्यों दिये जाते हैं ?
उत्तर:
लोकतन्त्रीय देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार इसलिए दिये जाते हैं जिससे सभी अपना, अपने धर्म व अपने समाज का समुचित विकास कर सकें और सभी अपने
को समान मानते हुए परस्पर सहयोग द्वारा देश हित में कार्य कर सकें।

(2) किसी एक सामाजिक समस्या का कारण बताइए।
उत्तर:
अशिक्षा, गरीबी और बड़े परिवार के कारण प्रायः बच्चों को अपना पेट भरने एवं पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कम उम्र में ही काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जबकि इस आयु में उन्हें स्कूल जाना चाहिए।

(3) वर्तमान समाज में क्या-क्या परिवर्तन हुए हैं ?
उत्तर:
वर्तमान समाज में शिक्षा के प्रसार और जागरूकता से स्थिति में सुधार हो रहा है। अब सभी जातियों के लोग लोक सेवकों, वैज्ञानिकों, न्यायाधीशों जैसे पदों पर कार्य कर रहे हैं। शिक्षा का प्रतिशत बढ़ रहा है और आर्थिक सामाजिक दशा में सुधार हो रहा है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) मद्यपान व धूम्रपान से व्यक्ति व समाज को क्या-क्या हानियाँ हैं ?
उत्तर:
विभिन्न प्रकार के पान मसाले, गुटका पाउचों के रूप में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इनका सेवन बढ़ रहा है। ऐसे पदार्थ स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। मद्यपान एवं धूम्रपान भी एक सामाजिक बुराई है। भारत जैसे विकासशील देशों में ये आदतें परिवारों का विघटन कर रही हैं। नशे के आदी व्यक्ति घर पर बच्चों एवं महिलाओं पर अत्याचार करने लगते हैं। इससे घर एवं समाज की शान्ति भंग होती है, आर्थिक तंगी भी बढ़ती है। ऐसे परिवारों का सम्मान भी कम होता है। नशे की बुरी आदत के कारण अपराध बढ़ रहे हैं, चारित्रिक गिरावट आ रही है।

(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए राज्य द्वारा क्या-क्या व्यवस्थाएँ की गई हैं ?
उत्तर:
भारतीय संविधान द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए तथा शेष समाज को समान स्तर पर लाने के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं –

संविधान में इनके हितों व अधिकारों का उल्लेख किया गया है। अस्पृश्यता को अपराध घोषित किया गया है।
संविधान द्वारा इन वर्गों को संरक्षण प्रदान किया गया है।
अन्याय तथा शोषण से मुक्ति के लिए कानून बनाये गये हैं।
लोक सभा, विधान सभाओं, स्थानीय स्व-शासन संस्थाओं में इनकी जनसंख्या के आधार पर स्थान आरक्षित किये गये हैं।
इनके कल्याण के लिए अलग मन्त्रालय, विभाग, पुलिस व न्यायालय में प्रकोष्ठ बनाये गये हैं।
शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्थान आरक्षित हैं तथा छात्रवृत्ति आदि की व्यवस्था की गई है।
निर्धारित न्यूनतम योग्यता प्राप्त कर लेने पर शासकीय | सेवाओं में स्थान आरक्षित किये गये हैं।
इन वर्गों को योग्यता सम्बन्धी शर्तों में भी कुछ छूट दी गई है।


Leave a Comment