MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Book Solutions सामाजिक विज्ञान Chapter13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूपNCERT पर आधारित Text Book Questions and Answers Notes, pdf, Summary, व्याख्या, वर्णन में बहुत सरल भाषा का प्रयोग किया गया है.

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) किन धाराओं के मिलने से न्यूफाउन्डलैण्ड के निकट घना कोहरा छा जाता है ?
(क) गल्फस्ट्रीम और अलास्का जलधारा
(ख) गल्फस्ट्रीम और कैलीफोर्निया की धारा
(ग) गल्फस्ट्रीम और लेब्रेडोर जलधारा
(घ) लेब्रेडोर और अलास्का की जलधारा।
उत्तर:
(ग) गल्फस्ट्रीम और लेब्रेडोर जलधारा

(2) निम्न में से किस प्रकार की जलवायु प्रदेश में शीत ऋतु में वर्षा होती है ?
(क) उष्ण मरुस्थलीय जलवायु
(ख) भूमध्य सागरीय जलवायु
(ग) टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश
(घ) भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश।
उत्तर:
(ख) भूमध्य सागरीय जलवायु।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) उत्तर अमेरिका का अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर:
इसका अक्षांशीय विस्तार 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 80 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक तथा देशान्तरीय विस्तार 20 डिग्री पश्चिम देशान्तर से 170 डिग्री पश्चिमी देशान्तर तक है। –

(2) उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?
उत्तर:
उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउन्ट मैकिन्ले है जो अलास्का में है।

(3) उत्तर अमेरिका की महान झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
इनके नाम हैं –

सुपीरियर झील
मिशीगन झील
ह्यूरन झील
दूरी झील और
ओन्टेरियो झील।
(4) वे कौन-सी चार महासागरीय धाराएँ हैं, जो उत्तर अमेरिका की जलवायु को प्रभावित करती हैं।
उत्तर:

गल्फस्ट्रीम
अलास्का की गर्म धारा
लेब्रेडोर की ठंडी धारा व
कैलिफोर्निया की ठंडी धारा उत्तर अमेरिका की जलवायु को प्रभावित करती हैं।
(5) कोणधारी वनों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
कोणधारी वनों के वृक्षों की शाखाएँ नीचे की ओर झुकी हुई होती हैं तथा इन वृक्षों की पत्तियाँ भी नुकीली होती हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उत्तर अमेरिका के किन्हीं तीन पठारों के नाम उनकी स्थिति सहित लिखिए।
उत्तर:
कार्डिलेरा के पश्चिमी भाग में अन्तर पर्वतीय पठार ‘ग्रेट बेसिन’ का विस्तार है। पूर्वोत्तर में लेब्रेडोर का पठार तथा दक्षिण पूर्व में अप्लेशियन का पठार शामिल है।

(2) उत्तर अमेरिका की वनस्पति में विविधता के कारण लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ विश्व में पाई जाने वाली लगभग सभी प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। जलवायु की विविधता तथा वर्षा के असमान वितरण के कारण वनस्पति में भी विविधता दृष्टिगोचर होती है।

(3) भूमध्य सागरीय वनस्पति की तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
यहाँ रसदार फलों के वृक्ष बहुतायत में विकसित होते हैं। वृक्षों की छाल मोटी, पत्तियाँ चिकनी व मोटी होती हैं।

(4) केनियन और कार्डिलेरा में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के शुष्क तथा अर्द्धशुष्क प्रदेशों में पाया जाने वाला, खड़े ढालों से निर्मित अपेक्षाकृत संकीर्ण किन्तु बड़े आकार का एक गहरा गॉर्ज जिसकी तली में ऐसी नदी बहती है जो मृदु शैलों का अपरदन करती है, ‘ग्रेट केनियन’ के नाम से विख्यात है। जबकि ऐसी पर्वत श्रृंखला जिसमें अनेक पर्वत श्रेणियाँ एक-दूसरे के समान्तर दूर-दूर तक फैली हुई होती हैं। उत्तर अमेरिका में इनके सम्मिलित रूप को ‘कार्डिलेरा’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उत्तर अमेरिका के भौतिक विभागों के नाम लिखते हुए प्रत्येक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धरातलीय उच्चावच के आधार पर उत्तर अमेरिका को निम्न तीन प्रमुख भागों में बाँटा जा सकता है –

  1. पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश या कार्डिलेरा-पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश को ही कार्डिलेरा कहा जाता है। कार्डिलेरा का विस्तार महाद्वीप के पश्चिमी भाग में उत्तर में अलास्का से लेकर दक्षिण में मैक्सिको तक है। कार्डिलेरा के पश्चिमी भाग में अनेक पर्वत श्रेणियाँ समानान्तर उत्तर दक्षिण फैली हुई हैं। पूर्व में रॉकी पर्वतमाला, मध्य में सियेरानिवेदा तथा पश्चिम में तटीय श्रेणी है। इन पर्वत श्रेणियों के बीच में अन्तर पर्वतीय पठार ‘ग्रेट बेसिन’ का विस्तार है।
  2. पूर्वी उच्च भूमि-महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्राचीन संरचना वाले अपरदित पठार फैले हैं। पूर्वोत्तर में लेब्रेडोर का पठार तथा दक्षिण पूर्व में अप्लेशियन का पठार सम्मिलित है। इनकी ऊँचाई 450 से 2000 मीटर तक है। ये प्राचीन खनिजों के भण्डार हैं। इनमें अनेकों खनिज बड़ी मात्रा में पाये जाते हैं।
  3. मध्यवर्ती निम्न भूमि-पश्चिमी कार्डिलेरा और पूर्वी उच्च भूमि के मध्य निम्न भूमि का विस्तार है। इसका आकार बड़े त्रिभुज जैसा है। इस त्रिभुजाकार मैदान को ‘प्रेयरी का मैदान’ कहा जाता है। इस भाग में विश्व प्रसिद्ध सुपीरियर झील, मिशीगन झील, घुरन झील, इरी झील और ओन्टेरियो झील हैं।

(2) कोणधारी वन तथा उनमें पाये जाने वाले वन्य प्राणियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
टुण्ड्रा के दक्षिण में पूर्व से पश्चिम तक इस सम्पूर्ण चौड़ी पट्टी में नुकीली पत्ती वाले कोणधारी वन पाये जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की शाखाएँ नीचे झुकी हुई होने से ऊपरी सिरे का आकार कोण जैसा दिखाई देता है। इस प्रकार के वृक्षों वाले वन को कोणधारी वन कहते हैं। इन वनों में समूर (मुलायम बाल) वाले जीव, जैसे-बीवर, सफेद भालू, लोमड़ी, भेड़िये, खरगोश तथा बारहसिंगा आदि पाये जाते हैं।

(3) उत्तर अमेरिका की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों को विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका की जलवायु को मुख्य रूप से निम्नलिखित चार कारक प्रभावित करते हैं –

  1. महाद्वीप का अक्षांशीय विस्तार – उत्तर अमेरिका का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में, मध्य भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में और उत्तरी भाग ध्रुवीय शीत कटिबन्ध में आता है। अतः दक्षिणी भाग अधिक गर्म, मध्य भाग समान रूप से गर्म और ठंडा तथा उत्तरी भाग अत्यधिक ठंडा रहता है।
  2. धरातलीय विविधता का प्रभाव – पश्चिम में कार्डिलेरा पछुआ पवनों को रोककर अधिक वर्षा प्राप्त करता है, जबकि पूर्वी ढाल पूर्णतः वृष्टि छाया में आने से बहुत कम वर्षा प्राप्त करता है। जैसे-जैसे हम पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व की ओर के पठारों व पर्वतों की ओर बढ़ते हैं, वर्षा की मात्रा भी बढ़ती जाती है। महाद्वीप के उत्तरी भाग में वर्षा हिमपात के रूप में और कम मात्रा में होती है।
  3. स्थाई पवनों का प्रभाव – पश्चिम में कार्डिलेरा और पूर्व में उच्च भूमि, दोनों उत्तर से दक्षिण तक फैली हैं, इन दोनों के बीच विशाल मैदान है। शीतकाल में उत्तर से आने वाली ठंडी ध्रुवीय पवनें तथा ग्रीष्म में दक्षिण से चलने वाली पवनें सम्पूर्ण मैदानी भाग को प्रभावित करती हैं। इसलिए यह शीतकाल में ठंडा व ग्रीष्म में गर्म रहता है।
  4. जलधाराओं का प्रभाव – महाद्वीप के दक्षिणी-पूर्वी तट पर गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी पश्चिमी तट पर अलास्का की गर्म धाराएँ बहती हैं। इसके प्रभाव से तटीय भागों का तापमान सदैव ऊँचा रहता है। हवाएँ इनसे गर्म होकर नमी ग्रहण कर वर्षा करती हैं। लेब्रेडोर की ठंडी धारा उत्तर-पूर्वी भाग तथा कैलिफोर्निया की ठंडी धारा दक्षिणी-पश्चिमी भाग के निकट बहती हैं। इससे तटीय क्षेत्रों की जलवायु अधिक ठंडी हो जाती है।

प्रश्न 5.
उत्तर अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइएं –

अप्लेशियन पर्वत, रॉकी पर्वत।
मिसीसिपी, सेंट लारेंस, कोलोरेडो नदियाँ।
महान झील क्षेत्र तथा विनिपेग।
मैक्सिको, हडसन और कैलिफोर्निया की खाड़ी।
प्रेयरी, का मैदान।
एरीजोना मरुस्थल।
लेब्रेडोर का पठार।
गल्फस्ट्रीम, लेब्रेडोर जलधारा।
कर्क रेखा।
पश्चिमी द्वीप समूह, ग्रीनलैण्ड, न्यूफाउण्डलैण्ड।
उत्तर:


Leave a Comment